Tranding
Sat, 30 May 2026 08:17 PM

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए प्रधान शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

विद्यालय से घर लौटने के क्रम में प्रधान शिक्षक प्रभात कुमार सिंहा का आमने-सामने बाइक ट्रक से भिड़ंत हो गई,जिसे वह बुरी तरह घायल हो गए,घटना सिरिसिया थाना क्षेत्र के बेतिया लोरिया मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे के पास जिनवालिया गांव की बताई गई है।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उनका इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया।

थानाअध्यक्ष, मदन कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान काली बाग थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन क्वार्टर वार्ड नंबर 8 निवासी, पुनीत कुमार सिंह के 48 वर्ष के पुत्र शिक्षक को प्रभात कुमार सिंह के रूप में की गई है,परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृत शिक्षक की मृत्यु पर उनकी पत्नी,प्रियंका श्रीवास्तव का रो रो का बुरा हाल है,पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है,मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री के सर पर से पिता का साया उठ गया।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap