Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:08 PM
धार्मिक / Oct 21, 2024

तहफ्फुज़े औक़ाफ कान्फ्रेंस 25 अक्तूबर को मदरसा जामे उल उलूम पटकापुर में, तैयारियां तेज़।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर ,शहर की प्रसिद्ध दीनी दर्सगाह मदरसा जामे उल उलूम जामा मस्जिद पटकापुर के जे़रे एहतमाम ‘‘तहफ्फुज़े औक़ाफ कान्फ्रेंस’ आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना ख़ालिद सैफुल्लाह रहमानी की अध्यक्षता में मदरसा जामे उल उलूम जामा मस्जिद पटकापुर में दिनांक 25 अक्तूबर 2024 जुमा को बाद शाम 06ः00 से 09ः00 बजे तक आयोजित हो रही है। कान्फ्रेंस के आयोजक मदरसा जामे उल उलूम के मोहतमिम मोहीउद्दीन खुसरू ताज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कान्फ्रेंस में आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के महासचिव मौलाना फज़लुर्रहीम मुजद्द्दि, जामिया अरबिया हथौरा बांदा के नाज़िम मौलाना सैयद हबीब अहमद बांदवी, दारूल उलूम नदवतुल उलेमा लखनऊ के नाज़िरे आम मौलाना सैयद जाफर मसूद नदवी और आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली अतिथि के रूप में तशरीफ ला रहे हैं।उन्होंने बताया कि कान्फ्रेंस की तैयारियां तेज़ कर दी गईं हैं, शहर व आस-पास से बड़ी संख्या में लोगों के शिर्कत की सूचना है। मदरसा के मोहतमिम मोहीउद्दीन खुसरू ताज ने शहर के अवाम से इस महत्वपूर्ण कान्फ्रेंस में शिर्कत की अपील की है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap