Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:54 PM
धार्मिक / Oct 16, 2024

नम आंखों से मां दुर्गा को पंडाल से दी गई विदाई निकला भव्य विसर्जन जुलूस।

मंडल प्रभारी आजमगढ़ धनंजय शर्मा 

बिल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

बेल्थरारोड नगर के कृषि मंडी से बुधवार को इंडियन क्लब श्रीदुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान नम आंखों से मां दुर्गा को पंडाल से विदाई दी गई। विधिवत भव्य आरती और मां दुर्गा के पूजन के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में झंडा,पताका,ऊंट तथा गाजे बाजे के साथ विशाल विसर्जन जुलूस निकला। मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ ही विसर्जन जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण, भोले भंडारी शंकर भगवान के विभिन्न रूप की मनोहारी झांकी भी शामिल की गई थी। पूजा समिति अध्यक्ष पुनीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं मुन्ना यादव,विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्यों के मौजूदगी में निकले भव्य विसर्जन जुलूस को कृषि मंडी से रोडवेज, तीनमुहानी होकर नगर के मुख्य मार्ग पुलिस चौकी, यूनाइटेड क्लब, लोहा पट्टी, रेलवे चौराहा से बी बीडी बाजार के भव्य दुर्गा मां प्रतिमा के साथ पुनः वापस मेन बाजार होते हुवे चौकियां मोड़ के रास्ते विसर्जन स्थल पर ले जाया गया। इस दौरान दुर्गा मां के विदाई गीत "हमनी के छोड़ी के नगरिया नु हो, कहवाँ जईबू ए माई। तू ही कह मोरे महतरिया नू हो,कईसे करी हम बिदाई।।" युवा भक्त इस मार्मिक भक्ति गीत पर जमकर झूमते हुए दिखे। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
189

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap