Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:37 PM

नगर के बानूछापर से मुजफ्फरपुर का फाइनेंस कर्मी हुआ लापता,प्राथमिकी दर्ज ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर के बानूछापर से बेल स्टार माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी रवि कुमार का लापता हो गए l लापता रवि के भाई जो मुजफ्फरपुर जिला के महंत मनियारी निवासी,विशाल कुमार ने बानुछापर ओ पी में प्राथमिकी दर्ज कराई है l विशाल कुमार ने प्राथमिकि में बताया है कि उनका भाई रवि कुमार बानुछापर के नवीन कॉलोनी में किराए के मकान लेकर अपनी पत्नी मनीषा कुमारी के साथ विगत तीन महीना से रह रहा था l मनीषा और उसकी मां रवि को मानसिक रूप से टॉर्चर कर रही थी, मनीषा बार-बार बोलती थी कि मेरी मां को हर माह ₹10 हजार दीजिए,अपने परिवार से कोई नाता रिश्ता मत रखिए, पत्नी और सास के टॉर्चर के कारण उसने कहा कि कोई भी कदम उठा सकता हूं, इसके बाद 11 जून से मेरे भाई से बातचीत नहीं हो पा रही थी, इसके बाद रवि कुमार के दोस्त और उनके कार्यालय का अधिकारी,नरेश कुमार ने फोन कर बताया कि रवि कुमार कहीं चले गए हैं l

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap