Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:20 AM

स्वास्थ्य टीम के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल जनपद महराजगंज के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन परतावल में स्थित अवध सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन गोपाल पांडेय ने किया।

इस कार्यक्रम में 207 किशोरियों एवं 169 किशोरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य पांच बिंदुओं पर काम किया जाता है, जिसमें पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, योन एवं प्रजनन स्वास्थ्य मादक द्रव्यों का सेवन एवं चोट और हिंसा इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का बीएमआई टेस्ट एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी किया गया, जांच में 23 किशोरीयों तथा 15 किशोरो मे आयरन का लेवल कम पाया गया। आरबीएसके टीम के डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने बताया कि सभी किशोर और किशोरियों को अपने प्रतिदिन के भोजन में कम से कम चार कलर के भोज्य पदार्थ होने चाहिए जिससे किशोर किशोरी पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर ए एन मिश्रा एवं डॉक्टर एमपी सिंह ने साफ सफाई पर विशेष जोर देते हुए बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके एवं खानपान पर ध्यान देने की बात कही वही कार्यक्रम में सैनिटरी नैपकिंस एवं आयरन की गोली का वितरण किया तथा विफ़्स कार्यक्रम एवं किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम के द्वारा एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी अंकिता गुप्ता कक्षा 10 , द्वितीय पुरस्कार रोशनी सिंह कक्षा 12 तथा तृतीय पुरस्कार कुमारी अनन्या पटेल कक्षा 10 को दिया गया, वहीं प्रिया प्रजापति कक्षा 12, शबाना खातून कक्षा 10, सचिन गुप्ता कक्षा 10, कुमारी अर्पिता सिंह कक्षा 10, अहतेशाम खान कक्षा 10, सौरभ मिश्रा कक्षा 9 तथा अंबुज पटेल कक्षा 10 को सांत्वना पुरस्कार से प्रस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक बृजमोहन गुप्ता, चिंता हरण मिश्रा, कंचन लता दुबे, रानू मिश्रा तथा अन्य छात्राएं उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap