धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर 24 घंटे बाद भी नही बदला गया।
गोरखपुर , उत्तर प्रदेश
पादरी बाजार विद्युत उपकेंद्र के अधीन जंगल धूसड़ फीडर के जंगल तिनकोनिया नंबर दो के पंडित टोला पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण रविवार को धू-धू कर जल गया । मरम्मत कराकर लगाई गई ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज की समस्या होने लगी । बुधवार की रात में 9 बजे पुनः 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण जल गया । डा.टीएन मिश्रा, उमेश मिश्रा व कृष्ण मोहन, विनोद, मनीष व सुरेश सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर पर 250 केवीए के बराबर लोड देने से आए दिन विद्युत फाल्ट होते रहते हैं । इसकी शिकायत पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े सभी अधिकारियों से की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई थी । कुछ लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह से भी की है । इस संबंध में अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि स्टोर से मिलते ही जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा । समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नही हो पाई है ।