Tranding
Sat, 30 May 2026 10:53 PM
धार्मिक / Sep 17, 2024

रवायत के मुताबिक हुई मस्जिदों में परचम कुशाई।

सैय्यद फरहान अहमद 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मियां बाज़ार में वारिस कमेटी व मकतब इस्लामियात के संयुक्त तत्वावधान में परचम कुशाई नायब काजी मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी व कारी मो. अनस रज़वी ने की। इसके बाद महफ़िल हुई। जिसमें मुफ्ती अज़हर शम्सी ने कहा कि पैग़ंबरे इस्लाम ने अपने किरदार व व्यवहार, मुहब्बत, भाईचारगी, अमन, शांति, अमानतदारी, वादा-वफा की वजह से सबका दिल जीत लिया। सारा जहां पैग़ंबरे इस्लाम के जन्मदिवस की खुशियां मना रहा है। पैग़ंबरे इस्लाम ने फरमाया है कि पड़ोसियों के साथ मुहब्बत से रहो। उनके खुशी ग़म में बराबर के शरीक रहो। छोटों से मुहब्बत करो। आपस में मुहब्बत से रहो। लड़ाई झगड़े से दूर रहो। जुबान से गंदी बातें न निकालो, गाली न दो। वादा खिलाफी न करो। हमेशा सच बोलो। झूट से दूर रहो। नमाज़ कायम करो।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap