Tranding
Mon, 20 Apr 2026 03:36 PM

गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के सफल आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ किया बैठक।

अंजुम शहाब की रिपोर्ट

मुज़फ्फरपुर, बिहार।

हमेशा की तरह इस वर्ष भी सभी निर्धारित कार्यक्रम यथा परेड, झांकी, ध्वजारोहन, राष्ट्रगाण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी खेल का आयोजन किया जायेगा। शहीद खुदी राम बोस स्टेडियम में मुख्य झंडातोलन कार्य किया जाएगा। मैदान के साफ-सफाई साथ ही मंच के निर्माण, रंगरोगन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निदेश दिये गये। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरपुर को निदेश दिया गया। यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। महादलित टोलों में भी जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा झंडातोलन कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। अपराह्न 01ः00 बजे पुलिस केन्द्र मुजफ्फरपुर के मैदान में फैंसी क्रिकेट का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर, डी.आर.डी.ए., उत्पाद, आई.सी.डी.एस., स्मार्ट सिटी, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, जीविका एवं पुलिस विभाग द्वारा अपने विभागों की उपलब्धियों को झांकी के माध्यम से प्रस्तुती दी जाएगी। संध्याकाल में आर.डी.एस. काॅलेज के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर सभी सरकारी भवनों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरूषों के स्मारकों, भारत माता नमन पार्क तथा अन्य पार्कों को नीली लाईट से सजावट करने का निदेश दिया गया। पुनः 22 जनवरी को दूसरी बार तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में, ए.डी.एम. राजस्व, संजीव कुमार, ए.डी.एम. आपदा अजय कुमार, नजारत उप समाहर्ता विजय कुमार पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अजय कुमार सिंह, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. चाॅदनी सिंह, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी/पश्चिम तथा अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थें।*

Karunakar Ram Tripathi
83

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap