Tranding
Sat, 30 May 2026 02:39 PM
धार्मिक / Sep 14, 2024

पैगंबरे इस्लाम की याद में मरीजों में बांटा फल।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ईद मिलादुन्नबी पर्व आगामी सोमवार को मुहब्बत, अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस सिलसिले में पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में दावते इस्लामी इंडिया के ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन (जीएनआरएफ)ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांट कर दुआएं हासिल की। तंजीम के फरहान रज़ा अत्तारी ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा को सच्ची सेवा बताया है। पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खुद गरीबों, यतीमों व मजलूमों की मदद किया करते थे। उनके जन्म दिवस पर उनकी सोच को कृतार्थ करने के लिए मरीजों के बीच फल बांटा जा रहा है। इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र ठाकुर, डॉ. राजेश कुमार, अरविंद सिंह, सैयद वसीम इकबाल, ब्रह्म लाल प्रजापति, वसीउल्लाह अत्तारी, इब्राहीम अत्तारी, सैफ अत्तारी, अल्तमश अत्तारी, निसार अत्तारी, मौलाना अशहर आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap