Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:32 AM

इजरायल- ईरान जंग में फंसे बिहारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इजरायल ईरान अमेरिका जंग में खाड़ी देशों में बढ़ते हुए संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।श्रम संसाधन एवं प्रवासीश्रमिक कल्याण विभाग दिल्ली स्थित बिहार भवन में विशेष हेल्पलाइन नंबर 721778 8114 नंबर जारी किया गया है,जिससे संपर्क करके प्रवासी बिहारी और उनके परिवारों को सहायता मिल जाएगी। विभाग के सचिव, दीपकआनंद ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा है कि इस नंबर के जरिए प्रवासी कामगार किसी भी प्रकार की जानकारी सहायता अपनी समस्याओं के पूर्ण समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम 24 घंटा इनकी निगरानी कर रही है,जरूरत पड़ने पर थोड़ी कार्रवाई कर संबंधित एजेंसीयों से संबंध स्थापित किया जाएगा बिहार सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है,उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में मौजूद तनावपूर्ण हालत को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है,ताकि संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को असहाय नहीं महसूस कर सके। बिहार सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के नागरिक जो बाहर खड़ी देश में रहकर काम कर रहे हैं,उनकी सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी है,उनकी सुरक्षा,सम्मान,सुविधा को सुनिश्चित करना है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap