Tranding
Wed, 18 Jun 2025 07:11 AM
अपराध / Aug 31, 2024

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को नदी में फेंका।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक दहेज दानव ने अपनी पत्नी का मात्र दहेज में बाइक नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर शव को बोरी में बांधकर नदी में फेंक दिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि चटपटिया थाना क्षेत्र के खोरा नौकाटोला गांव की बताई गई है। मृतिका के पिता ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चौटरवा थाने के रतवाल निवासी,रामनाथ महतो ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी वंदना देवी उम्र 25 वर्ष की शादी खोरानौकाटोला निवासी,सुरेश महतो से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी,विवाह के कुछ समय बाद से ससुराल वाले दहेज में एक बाइक की मांग करने लगे,बाइक नहीं मिलने पर वंदना को प्रताड़ित करने लगे थे,इसी को लेकर ससुराल वाले ने वंदना की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को गायब कर दिए,इस मामले में ससुर, रामजी महतो,सास लालसा देवी, पति,सुरेश महतो, भसुर,राजेश महतो,देवरानी शांति देवी,ननद,ननकी देवी, ननदोसी,टुनटुन महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि भसुर,राजेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,अन्यआरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है,अन्य सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं।

संवाददाता को आगे पता चला है कि 8 घंटे की तलाशी के बाद शव का पता चला है, परिवारजन ने बताया कि मृतिका का पति पंजाब कमाने गया हुआ है,और वह अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी,पति को मना करने पर इसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस की डर से साक्षय छुपाने के लिए शव को बोरी में बंद करके सिकरहना नदी में फेंक दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
46

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap