Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:20 PM

दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या, फंदे से लटका मिला शव।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करना एक आम बात बन गई है।विवाहिता की हत्या करके उसकोआत्महत्या का रूप देने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं, इसके साथ ही विवाहीता के मायके वालों को सूचना दे दी जाती है किआपकी बेटी घर का दरवाजा बंद करके बेटी ने आत्महत्या कर ली है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि,शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर,आत्महत्या का रूप दे दिया गया है,साथ ही शव को फंदे से लटकाकर छोड़ दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव कोअपने 

कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि विवाहिता की हत्या करने के बाद ससुराल वाले फरार बताए गए हैं।मृतक की पहचान, महुआवा गांव निवासी,सुजीत साह की 21 वर्षीय पत्नी, अंतिमा कुमारी के रूप में की गई है।थाना प्रभारी ने मामले में मृतिका के मां केआवेदन पर मृतिका के पति,ससुर,सास, देवर सहित सात लोगों को नामजदअभियुक्त बनाया है, सभी घर छोड़कर कर फरार बताए गए हैं, सबकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस करवाई कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap