Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:19 AM

हाॅकी के भगवान थे मेजर ध्यानचंद : कुशवाहा

हाजीपुर (वैशाली) राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर मेजर ध्यानचंद की जयंती आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर महुआ में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करने एवं वर्ग प्रथम की नियमित विद्यालय आने वाली छात्रा सलोनी एवं खुशी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर उपस्थित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के दुनिया के भगवान थे।उन्होंने 1000 गोल कर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया इनके प्रतिभा से जर्मनी के हिटलर भी अचंभित थे।श्री कुशवाहा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित करना खेल प्रेमियों के लिए एक तोहफा है।उन्होंने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग किया।इस अवसर पर कई तरह के खेल का आयोजन बाल संसद के नेतृत्व में किया गया जिसमें दर्जनों छात्र - छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक, सुधा कुमारी, सुमन लता, मोहम्मद अफजल हुसैन ,संगीता कुमारी, रंजीता कुमारी ,आशा कुमारी ,विनीता कुमारी, सारिका कुमारी के अलावा बाल संसद के सभी मंत्री एवं काफी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap