Tranding
Sat, 28 Feb 2026 04:29 PM

चन्दौली मे धरना दे रहे दिव्यांगजन के साथ हुई घटना निन्दनीय।

दिव्यांगजन के साथ पुलिस की अभद्रता के विरोध में धरना 1 सितम्बर को।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

चन्दौली जिले के दिव्यांगजन द्वारा दिये जा रहे धरने के बाद उनकी फरियाद सुनने की बजाय उनके साथ पुलिस द्वारा बर्बरता करने की राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने निन्दा की है| दिव्यांगजन का पुलिस उत्पीड़न करना अमानवीय है और इसके विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी एक सितम्बर को धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी|

दिव्यांग जगत चैनल के माध्यम से प्राप्त खबर को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने गम्भीरता से लिया है|

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुरे उत्तर प्रदेश में इस घटना का विरोध होना चाहिए | कहीं भी दिव्यांगजन के साथ कोई घटना होती है तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी उसे संज्ञान में लेकर कार्यवाही करेगी|उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन दिव्यांगजन की मांगो को पुरा करने की बजाय उत्पीड़न करने पर उतारू है| इसे कतई बरदास्त नहीं किया जायेगा|

आज एक बैठक केन्द्रीय कार्यालय में हुई| बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, शंकर लाल, जौहर अली, अब्दुल रऊफ आदि शामिल थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap