Tranding
Sat, 30 May 2026 03:40 PM

सालेहा खातून सैकड़ों नमदीदा लोगों के हाथों सुपुर्द ए खाक।

हाजीपुर/ बाबूबरही (वैशाली) मधुबनी जिले के बाबूबरही बाज़ार स्थित मशहूर शफीक अहमद गार्ड साहब (सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड) की बीवी सालेहा खातून 90 साल लगभग को सैंकड़ो नमदीदा लोगों ने स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया।जिनका नमाज ए जनाजा बाबूबरही जामा मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना तफज्जुल हुसैन ने बाद नमाज असर पढ़ाई।जहां सैंकड़ो की तादाद में लोगों ने शिरकत कर दुआ ए मगफिरत की।सालेहा खातून बीते कुछ दिनों से बहुत बीमार थीं।इलाज दरभंगा शहर के सिटी अस्पताल में चल रहा था।जहां जुमरात की शाम बाद नमाज मगरीब अपने मालिक ए हकीकी से जा मिलीं।इनके पसमांदागान में शौहर,पांच बेटे, तीन बेटी समेत पोता, पोती,नाती, नतनी से भरा पूरा परिवार है।सालेहा खातून की मगफिरत के लिए दुआ की दरख्वास्त है।मरहूमा वैशाली जिले के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता के ससुर की वालिदा थीं।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap