Tranding
Sat, 30 May 2026 10:34 PM

अवैध हथियार बरामदगी पर चिरान संचालक गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरहापट्टी सिरिसिया में छापेमारी करके एक घर से हथियारों के साथ कारतूस बरामद किया है,इस दौरान गृह स्वामी, चिरान संचालक,तुरहा - पट्टी निवासी, हरगुन कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि हरगुन त्रिपाठी के घर से एक एकनकली बंदूक,एक राइफल, विभिन्न बोर की 53 गोलियां बरामद की गई। एसडीपीओ ने आगे बताया कि दरोगा कर्मेंद्र पासवान को देर-शाम सूचना मिली कि हरगुन त्रिपाठी के घर पर अलमारी में भारी मात्रा में अवैध हथियार छुपा कर रखा हुआ है।गुप्त सूचनाआधार पर दरोगा ने छापेमारी की तो हरगुन कुमार त्रिपाठी घर से यह सब सामान उनके एक बंद कमरे को खुलावाया,उसमें रखे गए अलमारी को भी दरोगा ने खुलवाया, अलमीरा से हथियार व गोलियां मिली। पुलिस ने हरगुण कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार कर हथियारों को जप्त कर लिया,उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में बेतिया मंडल कारा भेज दिया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap