Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:45 PM

कम उम्र में शादी से जच्चा बच्चा दोनों को खतरा।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस प्रथम का आयोजन उप केंद्र बसहिया खुर्द, मोहनापुर, हरपुर तिवारी एवं श्यामदेउरवा में किया गया। जिसमें 201 किशोरियों एवं 159 किशोरों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के दौरान , किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने शादी की सही उम्र विषय पर किशोर किशोरियों में चर्चा किए चर्चा के दौरान काउंसलर गुप्ता ने बताया कि लड़कियों की शादी कम से कम 18 वर्ष और लड़कों में शादी की सही उम्र कम से कम 21 वर्ष जरूर होनी चाहिए। यदि हम कम उम्र में शादी करते हैं तो इसका व्यापक दुष्प्रभाव किशोरियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है जैसे अगर किसी किशोरी का शादी 20 वर्ष से पहले होती है तो उसके बच्चे का जन्म समय से पहले होने का चांस ज्यादा होता है या फिर सिजेरियन के माध्यम से ही ऑपरेशन हो पाता है इस दौरान बच्चे की वजन ढाई सौ ग्राम से कम होती है जिससे उसकी पूरी शारीरिक विकास नहीं हो पाती है कार्यक्रम के दौरान आरबीएसके के डॉक्टर वीरेन्द्र प्रसाद में अपने संबोधन में बाल विवाह होने पर समाज के सम्मानित व्यक्तियों जैसे प्रधान, बीडीसी, नगर पंचायत अध्यक्ष या कोई सामाजिक संगठन चलाने वाली संगठन आशा आगनबाड़ी और एमएम से मदद लिया जा सकता है, इसके उपरांत भी बाल विवाह होता है तो इसके दुष्परिणाम के बारे में पेरेंट्स को बताना चाहिए तथा पुलिस हेल्प नंबर 100 चाइल्ड लाइन नंबर 1098 एवं 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से शिकायत किया जा सकता है इस अवसर पर प्रजनन स्वास्थ्य ,नियोजित परिवार बिफ्स कार्यक्रम एवं किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में किशोर किशोरियों को विशेष जानकारी दिया।साथ ही साथ उपस्थित किशोरियों एवं किशोरों में सेनेटरी पैड एवं आयरन की गोली वितरित किया गया कार्यक्रम के दौरान किशोर किशोरियों का बीएमआई टेस्ट एवं स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदावल के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किया गया, इसके साथ ही साथ एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार निखिलेश राजभर द्वितीय पुरस्कार कुमारी सलोनी निषाद एवं तृतीय पुरस्कार कुमारी संजना को दिया गया। इस अवसर पर आरबीएस के टीम के ममता यादव एएनएम रुचि सिंह डॉ एमपी सिंह, मानसिंह तथा एएनएम सुमन एएनएम अर्चना गुप्ता ,आशा , आंगनबाड़ी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap