Tranding
Sat, 30 May 2026 04:15 AM

बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास ने बाराचट्टी में की धमाकेदार इंट्री।

कहा_एक साल के भीतर 90 फ़ीसदी समस्याओं का निदान कर बाराचट्टी का करूंगा प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

आगामी बिहार विधानसभा के चुनाव में भागीदारी की तमन्ना पालें बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास ने बड़े ही धमाके के साथ बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में एंट्री की है। इस दौरान बाराचट्टी में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया। सामाजिक कार्यकर्ता अर्जक संघ के जिला समिति के सदस्य संजय मांझी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास ने कहा कि आगामी एक साल के भीतर 90 फ़ीसदी समस्याओं का निदान कर बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूंगा। इसके लिए तमाम वंचित समाज के गांवों व घरों में पहुंचकर उनके दुख दर्द में सहभागी बनूंगा। उन्होंने कहा कि संविधानसम्मत देखते हुए क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं व विषमताओं को दूर करूंगा तथा उनके चुनौतियों पर खडा उतरने का काम करूंगा।बैठक के बाद अपने दल बल के साथ बाराचट्टी थाना में भी पहुंचे और थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी बातें रखी। साथ ही क्षेत्र में शोषितों व वंचितों के साथ कोई भी किसी तरह का शोषण,जुल्म और भ्रष्टाचार नहीं करने की अपनी मांग रखी। इस मौके पर मौजूद संगठन के प्रमुख लोगों में छोटू कुमार मांझी, रमाकांत प्रसाद, श्याम बिहारी यादव ,विनोद मांझी शंभू कुमार, सुरेश प्रसाद ,राजाराम मांझी, प्रेमचंद दास ,विजय कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। विदित हो कि औरंगाबाद जिले के रहने वाले 30 वर्षीय गोल्डन दास इन दिनों सोशल मीडिया में लोगों के बीच अपनी क्रियाकलापों को लेकर चर्चा में बने हैं।

Karunakar Ram Tripathi
232

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap