Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:47 AM

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसी को मिली बड़ी सफलता, तीन घुसपैठियों को किया गिरफ्तार।

सोनौली, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

इण्डो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर तीन संदिग्ध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक तिब्बती शरणार्थी एवं दो चीनी नागरिक शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियां इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये तीनों संदिग्ध नेपाल से भारत में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार किये गए विदेशी नागरिकों के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ में इन संदिग्धों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि ये लोग किस उद्देश्य से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

सोनौली बॉर्डर पर इस तरह की गतिविधियों के चलते सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त किया जा रहा है।

इण्डो-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही हैं। इन संदिग्ध घुसपैठियों को पकड़कर एक बड़ी सफलता सुरक्षा जांच एजेंसियों ने हासिल की है। पकड़े गए घुसपैठियों का नाम लोबसांग त्येरसिंग तिब्बती (भारतीय) गोबाओकियांग और यांग मेंगमेंग चाइनीज हैं।

तीनों के विरुद्ध सोनौली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है । इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह ने बताया कि तीन घुसपैठिए गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके विरुद्ध विधि कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap