Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:39 PM

जमीन रजिस्ट्री कराने में धोखाधड़ी पर प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बगहा पुलिस जिला के बथवारिया थाना अंतर्गत बीबी बनकटवा निवासी,आशीष उपाध्याय की पत्नी गुड़िया कुमारी ने बानूछप्परओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई,गुड़िया ने पुलिस को बताया है कि नगर के बानूछप्पर संत कबीर रोड केअरविंद श्रीवास्तव के मकान में विगत 28 माह से किराएदार के रूप में रो रही थी। मकान मालिक नेअपने बेटे,आदर्श कुमार के नाम की जमीन बेचने की बात कही,जमीन बेचने के नाम पर उसने मुझ से 9 लाख 45 हजार रुपया लिया,बाद में मुझे पता चला कि जमीन दूसरे व्यक्ति को रजिस्ट्री कर दी गई है,पूछताछ करने पर रुपया वापस करने की बात कही, रुपया वापस करने के लिए स्टांप पेपर पर लिखकर दे दिया,पैसा के लिए दबाव देने पर उसने 5 लाख 25 हजार वापस कर दिया,बाकी रुपया देने में आनाकानी करने लगे, इसी बीच मकान मालिक व उनके पुत्र ने अंकित नामक युवक को चोरी करने के उद्देश्य से उसके रूम में भेज दिया, चोरी करने के दौरान गुड़िया ने उसे पकड़ लिया,तब सब लोग साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap