Tranding
Sat, 18 Apr 2026 07:31 PM
अपराध / Jul 12, 2023

दोस्त ने ही अपने दोस्त को कमरे में कई जगह चाकू मारकर किया बुरी तरह जख्मी,इलाज हेतु भर्ती।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सागर पोखरा मोहल्ले में रात के समय कमरे में एक दोस्त ने ही अपने ही दोस्त को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान 19 वर्षीय ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। इसका इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में किया जा रहा है। उसके पेट में उसके दोस्त ने ही पेट में दो जगह व गर्दन के दाहिने हिस्से में चाकू मारा है। ऋषभ पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थानाअंतर्गत सिन्हासनी गांव का रहने वाला बताया गया है।ऋषभ नगर के सागर पोखरा के पूर्वी तट के किनारे किराए के मकान लेकर पढ़ने के लिए रहता था,साथ ही एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ता था। इस तरह की घटना शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन देखने और सुनने को मिल रही है,एक दोस्त ही अपने दोस्त का जानलेवा हमला कर रहा है,इस हमले के पीछे कौन सा राज छुपा हुआ है,यह पुलिस जांच में ही वस्तु स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap