Tranding
Tue, 21 Apr 2026 05:34 PM

रेलवे लाइन के बगल के खेत में युवती की लाश मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

रेलवे लाइन के बगल के खेत में एक युवती की लाश मिली है,घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बखरिया कुर्मी टोला,वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव की पहचानअभी तक नहीं हो सकी है,पुलिस शव की पहचान में जुट गई है।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाअध्यक्ष, अमरकांत ने संवाददाता को बताया कि एकअज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है, आशंका है कि उसकी हत्या दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है, शव की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।बख बाखरियां कुर्मी टोला के ग्रामीण खेत की ओर गए हुए थे,इसी दौरान धान की खेत में शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई,उक्त युवती लाल सलवार,बुर्का पहनी हुई है, जिससे मुस्लिम समाज के युवती का शव देखने से प्रतीत हो रहा है,चेहरे पर चोट के साथ खून के धब्बे मिले हैं।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap