Tranding
Sat, 30 May 2026 05:36 PM

जिलाधिकारी द्वारा अभियोजन कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्यकार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेड सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सरकार के से संबंधित मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कोई भी मामला हो, उसको चिन्हित कर प्रभावी पैरवी कर उसे निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि केस में छोटी-मोटी कमियों को समय रहते दूर कर लें। महिला अपराध और पॉक्सो वाले मामले में दोषी को सजा अवश्य हो, यह सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सभी सरकारी वकीलों से कहा कि अगले महीने से और बारीकी से मुकदमों की प्रगति की समीक्षा होगी। इसलिए और प्रभावी ढंग से पैरवी की जाए। यह भी कहा कि किसी मामले की फाइल हाई कोर्ट भेजी जा रही है तो आप मामलों के आगे बुलेट प्वाइंट में हाईलाइट करके ही फाइल भेजें। फाइल को ज्यादा लंबे समय तक ना रखा जाए। उसको समय सीमा के भीतर ही निस्तारण कराए। हत्या, बलात्कार जैसे संगीन मामलों में सजा होने के बाद प्रमुख अखबारों में प्रकाशित अवश्य कराएं। 

 बैठक में सीआरओ त्रिभुवन व सभी सरकारी अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap