अमन के फरिश्ते अवार्ड से सम्मानित होंगे मुतवल्ली।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन सैय्यद अदनान फर्रूख शाह 'मियां साहब' के निर्देश पर मोहर्रम को सफल सम्पन्न करने वाले जुझार एवं संघर्षशील मुतवल्लि हजरात का इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है |
जिसका नाम है *अमन के फरिश्ते* जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने बताया कि मुतवल्लि पूरी जिम्मेदारी के साथ और विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करते हुए पूरे धनमन के साथ अपना जुलूस निकालते हैं बहुत सारी समस्याओं का सामना करते हैं जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 जुलाई 2024 को समय दोपहर 2:00 बजे से इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार स्थिति और ट्यूटोरियल में होगा। इस कार्यक्रम में गोरखपुर जिले के अलावा कुशीनगर / देवरिया और महाराजगंज के मुतवल्लि भी सम्मानित होंगे |