Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:43 PM

बेतिया पुलिस जिला में 13 जगह पर ब्लैक स्पॉट बनाकर दुर्घटना से बचाव करने की योजना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

परिवहन विभाग द्वारा बेतिया पुलिस जिला में 13 जगह पर ब्लैक स्पॉट बनाए गए हैं,जिसमें नानूसती चौराहा,सागर पोखरा चौक, चौतरवा चौक,जौकटिया चौक,अमवामन,मझौलिया थाना में थरेसरी चौक,सनिचारी में सनिचरी चौक से सेंट्रल बैंक तक,मुफस्सिल में बरवतसेना चौक से हरदिया मोड तक, विश्वकर्मा मंदिर,पिपरा मछली चौक,बेलदारी चौक तक, शिकारपुर थाना में खिरिया चौक,लोरिया में पूर्णमासी राम के पेट्रोल पंप से अराध्याय होंडा एजेंसी तक,लौरिया रामनगर पुल से धोबनी सुगौली चौक तक बनाए गए हैं,इससे दुर्घटना के रोकने में सफलता मिलेगी,साथ ही दुर्घटना में हुए लोगों की पहचान के साथ उनकी सहायता होगी। इन सभी उपायों के बावजूद भी बाइक एवं गाड़ी चालकों के द्वाराअपने गाड़ी को स्पीड में चला कर अपनी ही जान को जोखिम में डाल देते हैं,जिससे उनको कई प्रकार के खामियाजा भूगतना पड़ता है, अगर थोड़ा भी चालकअपने को नियंत्रण में रखकर गाड़ी चलाएं तो घटना,दुर्घटना से बचा जा सकता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap