Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:17 AM
राजनीति / Jul 15, 2024

आजाद समाज पार्टी से कौशल वाल्मीकि को सीसामऊ विधानसभा प्रभारी बनाया गया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

कानपुर नगर की पांच विधानसभाओं में एक ऐसी विधानसभा है जिसमें कांग्रेस के बाद केवल समाजवादी पार्टी का ही दबदबा रहा कई वर्षों से सीसामऊ विधानसभा समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी लगातार जीत हासिल करते रहे लेकिन समय का चक्र ऐसा घुमा जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी मे रहने वाली महिला के घर पर आगजनी के मामले में कोर्ट ने विधायक के साथ उनके साथियों को भी दोषी करार कर दिया विधायक इरफान सोलंकी महाराजगंज की जेल में उनके बाकी साथी कानपुर की जेल में है अब सवाल यह खड़ा होता है कि सीसामऊ विधानसभा की सीट पर चुनाव के लिए कौन दावेदारी कर रहा है चुनाव की सद गर्मी शुरू हो चुकी है इसी प्रकरण में आजाद समाज पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारी को प्रभारी घोषित किया जिसमें कौशल वाल्मीकि को कानपुर से सीसामऊ विधानसभा प्रभारी घोषित किए गए हैं कौशल वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है मैं पूरी जिम्मेदारी को निष्ठा से करने को तैयार हूं संगठन को मजबूती देने का काम करूंगा!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap