Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:22 PM
कृषि / Jul 05, 2024

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आदिशक्ति युवा मंडल नवांकुर संस्था ने पौधरोपण किया।

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित *एक पेड़ माँ के नाम अभियान* के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार व ब्लॉक समन्वयक शैलेन्द्र लिटौरिया के निर्देशन में नवांकुर संस्था आदिशक्ति युवा मण्डल के तत्वावधान में प्रकृति का श्रृंगार करने हेतु पौधरोपण कार्यक्रम सरसई किया गया। 

नवांकुर संस्था द्वारा प्राकृतिक संरक्षण हेतु निरन्तर सामाजिक जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सरसई में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

आयोजित कार्यक्रम में स्वदेश ग्रामोत्थान समिति, राजघाट संस्कृत संस्कृति प्रसार समिति, विवेकानंद युवा मंडल व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे। इस अवसर पर आदिशक्ति युवा मंडल के संचालक सुबोध शर्मा ने सभी से मप्र शासन द्वारा संचालित एक पेड़ माँ के नाम मे सहभागिता करने की अपील की। अंत में आभार व्यक्त अनिल गोस्वामी ने किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap