Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:58 PM

नगर के वार्ड नंबर 1 के नगर पार्षद से कुख्यात समीर अंसारी ने मांगी रंगदारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर के कालीबाग जमादार टोला,वार्ड नंबर 1 के नगर पार्षद,जुबेरआलम से,जमादार टोला निवासी कुख्यात समीर अंसारी ने रंगदारी मांगकर जान से मारने की धमकी दी है बेतिया नगर निगम के वार्ड नंबर एक के नगर पार्षद,जुबेर आलम के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर करवाई करना शुरू कर दी है l समीर अंसारी एक कुख्यात अपराधी है जो अभी मंडल कार्यालय में बंद है बगहा में गोली लगने के बाद वह गिरफ्तार किया गया था l कालीबागओपी थाना अध्यक्ष,विवेक कुमार बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि कुख्यात समीरअंसारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी lउन्होंने आगे बताया कि समीरअंसारी के खिलाफ कई संगीन मामले न्यायालय में पड़े हैं,यह कई मामले में अभियुक्त बताये गए हैं,इन संगीन अपराधों में वह कई बार जेल भी जा चुके हैं l वार्ड पाषर्द,जुबेरआलम ने बताया कि उनका समीरअंसारी और उनके पिता मोबीनअंसारी से कई बार बकझक, कहासुनी हो गई थी,इसको लेकर जान मारने के साथ रंगदारी मांगी गई है, जमादार टोला निवासी, रहबर अंसारी उर्फ मुन्नाअंसारीअभी समीर अंसारी का खुलकर मदद कर रहा है l वार्ड पार्षद ने आगे बताया केअपने संबंधी,भतीजे के शादी में नरकटियागंज गए हुए थे,तो वहां समीरअंसारी और मुन्नाअंसारी सहितअन्य अपराधी पहले से ही मौजूद थे,जो मेरा जान मारना चाहते थे,ऐसी स्थिति में मैं छुप छुपाकर जान बचाकर दूसरी गाड़ी से घर वापस लौटआया, वार्ड पार्षद,जुबेरआलम के एक भूखंड का जाली कागजात बनाकर अपना दावा ठोक रहा है l नगर पार्षद,जुबेर आलम ने बताया कि समीर अंसारी के भय से वह अपने किसी संबंधी से भी नहीं मिल पा रहे हैं,और ना ही नगर निगम के कार्यालय जा रहे हैं,जिससे उनके वार्ड का विकास का काम बाधित है l

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap