Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:35 PM

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कुकरेल जंगल में जीव जंतुओं के लिए फल व पीने के लिए प्याऊ नादा पानी भर के रखा।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

सेवा ट्रस्ट के चैयरमैन के निर्देशन व इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी के नेतृत्व में लखनऊ के जिला अध्यक्ष फराज आलम जिला उपाध्यक्ष नदीम अहमद और जैन नदीम के साथ बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर आज कुकरेल जंगल लखनऊ में वानरों ,गायों व अन्य जीव जंतुओं के लिए फल केला आदि व पीने के लिए प्याऊ नादा पानी भर के रखवाया गया जिससे इस उमस भरी गर्मी को देखते हुए उसका प्रबंध किया गया और काफी संख्या में वानरों को केला वितरण किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जीव सेवा ही असली सेवाओं में से एक है।जल ही जीवन है के नारों के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिलाध्यक्ष लखनऊ फ़राज़ आलम ने अपने सम्बोधन में बताया कि किसी को मुस्कुराएं: परित्यक्त और दुर्व्यवहार करने वाले जानवरों के लिए प्यार भरे घर ढूंढें। पालतू जानवर घर में ढेर सारी खुशियाँ और मुस्कान लाते हैं। किसी जानवर को गोद लें: अपने पालतू जानवर को किसी पालतू जानवर की दुकान या ब्रीडर से न खरीदें। इसके बजाय, किसी पशु आश्रय या दत्तक ग्रहण केंद्र से किसी एक को गोद लें। जंगलों में जीव जंतुओं की संख्या कम होना भी एक गम्भीर विषय है। इस पुनीत कार्य के लिए लखनऊ की जिला अध्यक्ष जिला ,उपाध्यक्ष व पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई मुबारकबाद देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap