Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:45 PM
धार्मिक / Jul 17, 2024

हांसूपुर में मोहर्रम का जुलूस नाले के गंदे पानी के बीच से गुजरा, लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश।

*वार्ड नं. 69 श्रीराम चौक, हांसुपुर के स्थानीय पार्षद से लोग नाराज।

रशाद लारी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुस्लिम समुदाय के धार्मिक आस्था का महीना मोहर्रम चल रहा है। मोहर्रम में ताजिया के साथ जुलूस निकालने का सिलसिला जिले के विभिन्न इलाकों में जारी है। हांसूपुर में आज सुबह ताजिया के साथ मोहर्रम का जुलूस राजघाट की तरफ जा रहा था। नाले का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से गंदे पानी के बीच से जुलूस में शामिल अकीदतमंद (श्रद्धालुओं) को गुजरना पड़ा। उनकी धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंची है। लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है।

बताते चले कि जिला प्रशासन और नगर निगम ने मोहर्रम के जुलूस के रूट का मौका मुआयना कर सड़क,नाली और साफ सफाई करने का पूरा इंतजाम किया था लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है कि कुछ इलाकों में मोहर्रम के जुलूस और अकीदतमंदों को नाले के गंदे पानी के बीच से जुलूस को लेकर गुजरना पड़ रहा है। आज सुबह हांसूपुर से गुजर रहे जुलूस में शामिल लोगों को नाले के गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। छोटे और मासूम बच्चे जो जुलूस में शामिल उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
170

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap