Tranding
Sat, 30 May 2026 08:53 AM

निर्माणधीन मॉल के ढलाई के समय मजदूर का करंट लगने से मौत, धरना प्रदर्शन जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

निर्माणअधीन मकान के ढलाई के समय बिजली के करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई घटना के पश्चात लोगों ने मजदूर के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया,परिजन व ग्रामीण मजदूर के मरने का मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना जिला के शिकारपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत एसएसबी कैंप के पास की है,घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुड़ गई है। घटना के बारे में थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के सत्वपुर गांव निवासी 32 वर्षीय भूखल राम उर्फ भुआल राम के रूप में की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि एसएसबी कैंप के पास नरकटियागंज निवासी,प्रहलाद प्रसाद के मौल का निर्माण हो रहा था, उसी की ढलाई की तैयारी हो रही थी, माल के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई थी,मॉल के ऊपर से हाई टेंशन का तार गुजर रहा था,उसी तार में सट जाने के कारण मजदूर की मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap