Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:12 AM
अपराध / May 28, 2024

शराब के नशे में धुत पति ने पीट कर अपनी पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

हरपुर, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के हरपुर तिवारी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति- पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया की नशे में धुत पति ने पत्नी की जमकर कर पिटाई कर दी जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव में बीतीं रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान नशे में धुत पति राजू यादव ने अपनी पत्नी नेहा उर्फ लक्ष्मी यादव को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।

आप को बता दे कि ग्राम सभा हरपुर तिवारी के पूर्व प्रधान रमेश यादव का भाई लगभग 37 वर्षीय राजू यादव अपने परिवार के साथ अलग रहता था। वह प्रति दिन शराब पीकर घर मे बवाल करता रहता था । वह बीते रात में शराब के नशे में जब घर पहुचा तो पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो वह अपनी पत्नी नेहा को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। मृतिका नेहा के दो छोटे बच्चे हैं । इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap