Tranding
Sat, 18 Apr 2026 07:47 PM

ट्रक के चपेट में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत l

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

 एक बाइक सवार युवक साहब राम, उम्र 32 वर्ष जो ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गया था,जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई lघटना चौतारवा पतीलाल स्थित बाबा भोलेश्वर गैस एजेंसी के पास की बताई गई है,घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि महुआ लखनिया निवासी, साहब राम और बांसगांव मझूरिया निवासी,जितेंद्र राम साहब राम के बहनोई के दादी के श्राद्धकर्म के लिए रतवाल से दही लेकर मझूरिया जा रहे थे,दोनो रतवाल मार्ग पर एक ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई,इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए l

राहगीरों की सूचना पर चौतरवा थाने के पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों जख़्मीयों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान साहब राम की मौत हो गई l चौतरवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, मृतक साहब राम के परिवार में पत्नी अर्चना देवी की और 3 साल का बेटा है, पति की मौत के बाद अर्चना देवी और अन्य परियोजना का रो रो कर बुरा हाल है l चौतरवा थाना का सब इंस्पेक्टर, मुकेश कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है,दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है l

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap