Tranding
Sat, 30 May 2026 07:14 PM

108 कुंडीय अद्वैत शिव शक्ति कोटि होमात्मक श्री राजसूय महायज्ञ 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक...

5 मंजिलें यज्ञ मंडप में 51 याज्ञिक ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ - पूजन - हवन - होंगे संपादित 

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

सिकंदरपुर, बलिया। 108 कुंडीय अद्वैत शिव शक्ति कोटि होमात्मक श्री राजसूय महायज्ञ तहसील क्षेत्र के प्रख्यात श्री बनखंडी नाथ (श्री नागेश्वर नाथ महादेव) मठ डूहां में 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक पं० रेवती रमण तिवारी यज्ञाचार्य के नेतृत्व में 51 याज्ञिक ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी। 

दिसंबर और जनवरी के मध्य सवा माह तक चलने वाले राजसूय महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी अद्वैत शिव शक्ति परमधाम डूहां के परिवज्रकाचार्य ईश्वर दास जी ब्रह्मचारी (मौनी बाबा) ने क्षेत्र के ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल वंशी बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत सरयू नदी के किनारे स्थित श्री बनखंडी नाथ डूहां बिहरा में 108 कुंडीय अद्वैत शिव शक्ति कोटि होमात्मक श्री राजसूय महायज्ञ के 5 मंज़िले यज्ञ मंडप में 108 हवन कुंड में होंगे। पं० रेवती रमण तिवारी यज्ञाचार्य के नेतृत्व में 51 याज्ञिक ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-पूजन-हवन के कार्यक्रम संपादित होंगे। हवन कुंड 100 × 100 फीट के वर्गाकार में 60 फीट ऊंचा होगा जिसमें 5 मंजिलें होंगी भूतल पर 108 हवन कुंड बनाए जाएंगे। लोक हितार्थ होने वाले इस राजसूय महायज्ञ में आसपास के जिलों सहित पड़ोसी राज्यों तथा विदेशों से भी साधु-संत और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह, प्रिंसिपल सुधा पांडे, मांधाता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap