ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत।
हरपुर -बुदहट, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अनन्तपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काफी लंबे समय से मुंशी का कार्य कर रहे जगरनाथ यादव (पूर्व प्रधान) निवासी तुर्कवलिया का ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत की दुखद सूचना।
बताया जा रहा है कि स्वर्गीय जगरनाथ अपने काम के प्रति इतने समर्पित थे कि हर कार्य वह खुद करते थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह ट्रेक्टर के नीचे लेटकर ट्रेक्टर बना रहा रहे थे की गेयर छूट जाने से ट्रेक्टर का पहिया उनके शरीर के एक हिस्से पर चढ़ गया, और बुरी तरह घायल हो गए और शहर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, उनके निधन पर भठ्ठा मालिक सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत ब्यक्तियो ने उन्हें श्रदांजलि दी है। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। स्व. जगरनाथ मुफ्त में लोगो को भठ्ठा मालिक की गाडी से हर रविवार को सरयू स्नान कराने बिहड़ल घाट सन्तकबीरनगर ले जाते थे। उनके द्वारा यह सामाजिक कार्य कई बर्षो से किया जा रहा था। पूरे भदरखी में शोक का माहौल।