Tranding
Sat, 30 May 2026 01:36 PM

धूमधाम से मनाई गई विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय रमावती देवी की प्रथम पुण्यतिथि।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

स्थानीय तहसील अंतर्गत आने वाले एकमात्र प्राचीनतम शिक्षण संस्थान नेहरू जियाउल इंटर कॉलेज के सभागार में पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय रमावती देवी की प्रथम पुण्यतिथि दिनांक 12 मई 2024 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से मनाई गई। इस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गान तथा मां सरस्वती एवं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय रमावती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) बिहार के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव फजील अहमद बलिया के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने आधुनिक शिक्षा पर जोर देते हुए स्वर्गीय रमावती देवी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बलिया दिनेश यादव एवं पूर्व छात्र जन अधिकार पार्टी राजू सिंह कुशवाहा (उत्तर प्रदेश) रामलाल राही रहे।कार्य क्रम को संबोधित करने करने वालों में मुख्य रूप से शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रख्यात शायर अरशद हिंदुस्तानी, प्रख्यात कवि डॉक्टर जितेंद्र स्वाध्यायी, किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव, जिला महासचिव जयप्रकाश यादव, पूर्व छात्र एवं शिक्षक मंसूर अहमद, शंभू नाथ गोड़, हृदयानंद गोड़ एवं भाजपा नेता किसान प्रकोष्ठ पंडित राम प्रकाश पांडे आदि रहे।              पुण्यतिथि को सफल बनाने में योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दे करके सम्मानित किया गया।                       कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने आने वाले अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं कवि तथा शायर को डायरी एवं लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया।       कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार यादव के भाषण एवं राष्ट्रीय गान से हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap