Tranding
Sat, 30 May 2026 08:20 PM

आईडीए सहजनवा ब्रांच के तत्वावधान में पारिवारिक मिलन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

सहजनवा,गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आईडीए सहजनवा ब्रांच के तत्वावधान में आईडीए सहजनवा ब्रांच के सभी मेम्बर का पारिवारिक मिलन समारोह एवं स्पोर्ट मीट के तहत आयोजित प्रथम बार हुए महिला क्रिकेट तथा क्रिकेट शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, लेमन स्पून,खेलों का पुरस्कार वितरण तथा संस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गायन, कविता, का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रविकिशन की धर्म पत्नी प्रीति शुक्ला एवं पूर्व मेयर डा. सत्या पान्डेय उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईडीए सहजनवा ब्रांच के संयोजक डा. राजीव गुलाटी द्वारा किया गया। आईडीए सहजनवा ब्रांच के अध्यक्ष डा. ममता अग्रवाल और सचिव डा.राज कुमार सिंह ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ,मुख्य अतिथियो द्वारा सभी जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. सुश्रेया तिवारी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. सदाशिव जोशी, डा. वी के सिंह, डा. जे. कुमार, डा. पंकज, डा. मनीष, डा. हिमांशु, डा. अभिनव, डा. राहुल, डा. पवन , डा. हिमांशु शुक्ला डा. शांतनु,डा. मार्कण्डेय, डा. संदीप, डा. श्रीराम, डा. राहुल, डा. पवन डा. पारुल सिंह, डा. सुश्रेया तिवारी, डा. सुमित मिश्र, डा. अंकिता मिश्र, डा. शालिनी जोशी, डा. रीना यादव, डा. अभिनव उपाध्याय, डा. अभिनव त्रिपाठी, डा. ज्योति अग्रवाल आदि लोग परिवार सहित उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap