Tranding
Wed, 10 Jun 2026 02:04 AM

नगर में चाकू मारकर युवक को किया घायल,अस्पताल में भर्ती।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बेलबाग बंगाली कॉलोनी स्थित शांति हरि सुधान्य चांद पब्लिक स्कूल के नजदीक बीती रात एक युवक को चारअपराधियों ने चाकू व ब्लेड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया सूचना पर 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, युवक की स्थिति गंभीर है,घायल युवक, बेलबाग कॉलोनी के सुशील बर्मन के रूप में पहचान की गई है। युवक मिठाई की दुकान में हलवाई का काम करता है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि काम से लौटने के क्रम में चारअपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार हमले में शामिल सभी अपराधी पास के ही एक मुर्गे के दुकान पर काम करते हैं।अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी, सुधांशु शेखर सिंह ने संवाददाता को बताया कि घायल की चिकित्सा चल रही है,होश में आने पर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap