Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:09 PM

डीजे के धुन पर युवाओं के साथ नाचते समय 20 वर्षीय युवक गिरा हुई मौत।

धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड,बलिया

सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रात्रि लगभग 10 बजे उभांव थाना अंतर्गत वाहन पर लगे डीजे के धुन पर अन्य युवाओं के साथ नाचते समय अचेत होकर गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 5 में," बालक बाल संघ" द्वारा रखी गयी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए कमेटी के युवा सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे वाहन पर डीजे लगाकर गाजे बाजे के साथ जा रहे थे। इसी बीच वार्ड नम्बर 5 निवासी हिमांशु 20 वर्ष पुत्र रमाशंकर कनौजिया डीजे के गाने पर अन्य युवाओं के साथ नाचने लगा और अचेत होकर गिर गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुटी। इस घटना से परिजनों समेत कमेटी के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap