Tranding
Sun, 26 Apr 2026 08:46 AM

205 कोबरा कैंप बरवाडीह में खुला केंद्रीय विद्यालय..

नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बाराचट्टी में अवस्थित 205 कोबरा कैंप बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोला गया है। विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया विगत एक अप्रैल 2024 से प्रारंभ हो गई है जो 15 अप्रैल तक चलेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उमेश पांडे ने बताया कि कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों के नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

कक्षा एक के बच्चों के लिए ऑनलाइन एवं कक्षा दो से ऊपर के बच्चों के लिए ऑफलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने आसपास के आम नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने बच्चों को नामांकन के लिए कोबरा कैंप में विजिट करें और नामांकन के पूर्व तमाम जानकारियां प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कोबरा कैंप के अधिकारियों का विद्यालय की शुरुआत में भरपूर योगदान रहा है इसके लिए हम शुक्रगुजार है। उन्होंने कहा कि नामांकन के पूर्व केंद्रीय विद्यालय के वेबसाइट पर अथवा कैंप परिसर में आकर सारी जानकारियां प्राप्त कर लें। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बच्चों की प्रतिभा के निखार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम चरण में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई की व्यवस्था की शुरुआत की जा रही हैं।

Karunakar Ram Tripathi
47

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap