Tranding
Sun, 26 Apr 2026 01:52 AM

बीईओ ने किया रसोइयों को सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ रसोइयों का सम्मान।

बीईओ ने परोसा रसोइयों को भोजन 

बेलहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र के निर्देश पर विकास क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व महिला रसोइयों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर रसोइया काफी खुश नजर आईं।

प्राथमिक विद्यालय कोठवा तथा बेलहर कलां में बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने विद्यालय के बच्चों को महिला दिवस का महत्व समझाया।समाज में महिलाओं द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,इंदिरा गांधी,लता मंगेशकर,कल्पना चावला,सरोजिनी नायडू,मिताली राज,आशा भोंसले आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया कि 8 मार्च को शिवरात्रि अवकाश के कारण यह दिवस आज मनाया जा रहा।आज का दिन विद्यालय की रसोइयों के योगदान के प्रति समर्पित है।रसोइया बच्चों के लिए नियमित रूप से भोजन पकाती हैं।कम मानदेय के बावजूद वे घरेलू कार्यों को छोड़कर विद्यालय के कार्यों को प्राथमिकता देती हैं।

बीईओ ने महिला दिवस पर सम्मान में रसोइयों को भोजन परोसा तथा उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार ने प्रार्थना सभा में बालिकाओं का तिलक लगाकर सम्मान किया।बच्चों के सम्मुख महिलाओं के कार्यों का उल्लेख किया तथा उन्हें सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार, महेंद्र कुमार, अभिलाष कुमार शर्मा, राम मूर्ति यादव व रसोईया शांति देवी, रेनू, सरोजा देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी, प्रेमा देवी ,गुड़िया देवी आदि मौजूद रहीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
41

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap