Tranding
Sat, 30 May 2026 04:30 PM
राजनीति / Feb 23, 2024

सिखों को देशभक्ति साबित करने के लिए भाजपा या किसी अन्य से प्रमाण-पत्र नहीं चाहिए - मानू

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहने पर सपा युवा सिख मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कवल जीत सिंह मानूं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जारी बयान में सरदार कवलजीत सिंह ने कहा कि एक सिख पुलिस अधिकारी की दस्तार देखकर खालिस्तानी कहना बेहद निंदनीय व सिख विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। जसप्रीत सिंह अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी के कर्तव्य निभा रहे थे मगर भाजपा कार्यकर्ताओं से बर्दाशत नहीं हुआ इसलिए खालिस्तानी कहते हुए उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जो कि बेहद शर्मनाक व तुच्छ हरकत है। इससे यह साबित होता है कि अब इस देश में किसी भी सरकारी अधिकारी के लिए अपने कर्तव्य को निभाना मुश्किल होता जा रहा है। आज भी सिख सैनिक देश की सीमाओं पर सुरक्षा करते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते हैं। इसलिए सिखों को देशभक्ति साबित करने के लिए भाजपा या किसी अन्य से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है। आज पूरे देश में सिखों के खिलाफ जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे एक बात हर किसी को समझ लेनी चाहिए कि यह सिर्फ सिखों का नहीं बल्कि पूरे देश का नुकसान है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap