Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:19 PM

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जीपीएन अस्पताल में मीडिया कार्यशाला का आयोजन।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शहर के जेपीएन अस्पताल के सिविल सर्जन कक्ष में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मीडिया कार्यशाला में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर फाइलेरिया उन्मूलन पर मीडिया कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया का असर पैर के अलावा हाथ में भी होता है। फाइलेरिया की वजह से महिलाओं में स्तन का सूज जाना तथा पुरुषों में हाइड्रोसील का होता है। फाइलेरिया हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है। फाइलेरिया को दवा सेवन से रोका जाता है। यानि फाइलेरियारोधी का दवा सेवन करने से माइक्रो फाइलेरिया के परजीवी मर जाते हैं और हम इससे सुरक्षित रहते हैं। साल में एक बार अभियान चला कर दवा का सेवन कराया जाता है। 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में लक्षित योग्य लाभार्थियों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य दवा सेवन करा कर लोगों को फाइलेरिया से बचाना है। इस वर्ष एमडीए अभियान के दौरान 41 लाख चार हजार 27 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मीडिया कार्यशाला के दौरान डीवीबीडीसीओ डॉ एमई हक, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ चंद्रशेखर, यूनिसेफ से संजय कुमार सहित सीफार डीसी जुलेखा फातिमा, पीसीआई से अमित कुमार तथा पीरामल से चंदन मिश्रा, बीसीएम डॉ संजय अंबष्ट सहित रक्षा तथा सूर्या फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट ग्रूप के फाइलेरिया पेशेंट भी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap