Tranding
Fri, 19 Jun 2026 01:45 PM

14 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटकता मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक 14 वर्षीय युवती का शव उसके घर में ही दुपट्टा से बंधा हुआ घर में फुस की झोपड़ी के बांस से लटकता हुआ मिला, इसके साथ थी उसके कान के दोनों तरफ खून बहता था,गले में गर्दन का निशान मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि यह अपने परिवार में सबसे बड़ी लड़की थी,मां गांव में चली गई थी,बाप बाहर रहकर काम करता था,भाई-बहन स्कूल पढ़ने के लिए चले गए थे,इसी बीच की अकेली थी,गांव में जितनी मुंह उतनी तरह की बात सुनने को मिल रही है, कुछ लोगों का कहना है कि यह हत्या या आत्महत्या की घटना है,पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नौतन दुबे गांव के रहने वाले वजीर मियां के 14 वर्षीय पुत्री,शहनाज खातून के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है,इस घटना से परिजनों में अजब गजब की स्थिति पैदा हो गई है,परिजन भी इस घटना से बहुत ही दुखी हैं,पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा छा गया है।थानाअध्यक्ष,राजेश कुमार ने बताया कि संवाददाता को बताया कि परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन प्राप्त होते ही यू डी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap