Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:09 AM
धार्मिक / Jan 23, 2024

अयोध्या में श्रीराम मंदिर रामलला ,कानपुर में श्रीखाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं ने जमकर किया नृत्य।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

 प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना उत्सव दिवस कार्यक्रम के साथ श्री झूले लाल शिव मन्दिर में प्रांगण में श्री खाटू श्याम बाबा जी की भी प्राण प्रतिष्ठा स्थापना की गई। जिसमे बिठूर से आए विद्वान पंडितो द्वारा विधि विधान पूजा पाठ किया गया प्रभु श्रीरामजी व श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली यात्रा का जगह जगह सम्मान किया गया सभी भक्त नाचते झूमते गुलाल उड़ते झूमते नाचते हुए पूरी गोविन्द नगर राममय हो गई। यात्रा दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंची। जहा श्यामलाल मूलचंदानी के संयोजन में मंदिर में श्रीखाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना की गई। मन्दिर में दर्शन करने वालो की लाइन लगी रही। आज मन्दिर में भंडार विश्व प्रसिद्ध सिन्धी कढ़ी का भंडारा बना जो कि अलवर राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किया। भंडारा खाने वालो की लम्बी कतार लग गई।मन्दिर में रक्त दान शिविर भी था जिसमें भक्तो ने खूब बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कुल 68 यूनिट रक्त दान किए। पूरा दिन आकर्षक झाकियां साथ रंगारंग कार्यक्रम था। 

कार्यकर्म में मुख्य रूप से श्यामलाल मूलचंदानी, राजकुमार मोटवानी, दिनेश कटारिया मुरारी चुग, संजय चुग, चंद्र भान मोहनानी, सुरेश धमेजा, मनोज तलरेजा, बंटी सिधवानी बलराम मोहन जतिन सुरेश मुकेश कटारिया बिहारी बजाज , किशन तलरेजा, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap