Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:08 PM

बिजली आपूर्ति में आंख मिचौली से उपभोक्ता हुए परेशान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नगर का विद्युत विभाग इन दिनों कटघरे में खड़ा है बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता हलकान हो रहे हैं, विभाग द्वारा बिजली समय पर सही तरह से आपूर्ति नहीं करने पर उपभोक्ताओं केअंदर घमासान मचा हुआ है,यह कोई नई बात नहीं है,नित्य दिन का यही दिनचर्या बन गया है, विद्युत विभाग बिजली की आपूर्ति बंद होने की कोई पूर्व में सूचना भी नहीं देती है, जिससेआम उपभोक्ता पशो पेश में पड़े रहते हैं,कि बिजली काटी है तो कब आएगी। विभाग के कर्मचारी और पदाधिकारी भी सुप्तअवस्था में रहते हैं,इन लोगों का मोबाइल भी बंद रहता है ताकि पता चल सके क्या स्थिति है। बिजली विभाग का नियंत्रण कक्ष भी अपेक्षित रहता है इसमें काम करने वाले कर्मचारी भीअनाधीकृत रूप से गायब रहते हैं,फोन भी नहीं उठाते हैं,फोन की घंटी को उठाकर कहीं रख देते हैं,साथ हीअपना मोबाइल भी बंद कर देते हैं,जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पता है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap