Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:48 PM

आई०एम०ए० हाल परेड में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

आई०एम०ए० कानपुर द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए सेमिनार हाल परेड में किया गया। यह पत्रकार वार्ता इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम द्वारा आयोजित सीएमई प्रोग्राम के संबन्ध में की गई। इस सीएमई प्रोग्राम में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दीपक सरीन," जो की अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है के विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, चेयरपर्सन वैज्ञानिक सब कमेटी डॉ. ए. के. त्रिवेदी, डॉ. अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष, डॉ. कुणाल सहाय, सचिव, डॉ. मनीष निगम, वैज्ञानिक सचिव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, वित्त सचिव और डॉ. गौरव मिश्रा, संयुक्त वैज्ञानिक सचिव, आईएमए कानपुर ने संबोधित किया।आई०एम०ए० कानपुर की अध्यक्ष डा० नंदिनी रस्तोगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इन बीमारियों की गम्भीरता के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा० मनीष निगम वैज्ञानिक सचिव आई०एम०ए० कानपुर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के आईएमए के सचिव डॉ कुणाल सहाय ने दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap