Tranding
Sat, 25 Apr 2026 02:49 AM

ग्रेटर नोएडा के मजदूर नेताओं समेत मजदूरों पर जानलेवा हमले की निंदा की।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच के घटक इंटक , एटक , ऐक्टू ,सीटू और ए आई यू टी यू सी की बैठक में ग्रेटर नोएडा में स्थित फैक्ट्री मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, पर शांति पूर्ण धरना दे रहे श्रमिकों,जो कि वर्षों-वर्षो से लगातार स्थाई रूप से कार्यरत 31 श्रमिकों को प्रबंधन द्वारा दिनांक 03.01.24 को कार्य करने से रोक दिया था। जिसके विरोध में सीटू श्रमिक संगठन ने प्रबंधन को सूचना देकर दिनांक 04.01.24 को संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना शुरू किया था। धरने का नेतृत्व सीटू जिला कमेटी के अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, सचिव राम स्वारथ थे।  

धरना स्थल के समक्ष खड़े उपरोक्त संस्थान के सहायक प्रबंधक व उनके ठेकेदारों ने का० गंगेश्वर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस पर संगठन ने पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने चोटिल लोगों की प्राथमिक ली और ठेकेदारों को गिरफ्तार किया परंतु ठेकेदारों के खिलाफ जो धाराएं लगानी चाहिए थी वह न लगाकर 151, 323 में चालान कर थाने से ही जमानत दे दी। घटना के दोषी व सूत्रधारों को गिरफ्तार नहीं किया और ना ही उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई की गई है। मंच ने मंगलवार को मुख्य्मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिए जाने का फ़ैसला किया है।

बैठक में असित कुमार सिंह संयोजक, उमेश शुक्ल,राजीव खरे,राणा प्रताप सिंह, एस ए एम ज़ैदी,रामप्रकाश राय, आरडी गौतम, गौरव दीक्षित,देवेंद्र सिंह, शशिकांत शर्मा, आर पी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap