Tranding
Sat, 30 May 2026 12:44 PM

आईटीसी के कॉन्ट्रेक्टर हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे अंदर किया खुलासा..

काम से हटाने नाराज ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या

दो आरोपी एक देशी कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

मुंगेर पुलिस ने वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र में हुई आईटीसी के कॉन्ट्रेक्टर बास्कीत राय हत्याकांड का 36 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को एक देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बता दें कि मुंगेर जिले के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के आईटीसी पार्क के पीछे दो दिन पूर्व 29 दिसंबर को आईटीसी कॉन्ट्रेक्टर बास्कित राय को अपराधियों ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दिया था। जब वह ड्यूटी समाप्त कर आईटीसी फैक्ट्री से अपने घर जा रहा था। इस मामले में बहु प्रिया रानी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला बासुदेवपुर ओपी में दर्ज करवाया था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मृतक बास्किट राय आईटीसी में लेबर सप्लाई करता था। 10 दिन पूर्व उसने अपने एक मुंशी को काम से हटा दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए मुंशी ने ठेकेदार बास्कित राय की अपने साथियों के साथ मिलकर उस समय हत्या कर दिया। जब वह घर खाना खाने जा रहा था। 

एएसपी ने आगे बताया कि हटाया गया मुंशी अपने अन्य साथी के साथ घटनास्थल पर शनिवार की दोपहर खड़ा था। तभी ठेकेदार बास्कीत रे उधर से गुजरा तो उन लोगों ने उसे रोका और दोनों में तू तू मैं मैं होने लगी। इस दौरान मुंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बास्कित राय की सर में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर इस घटना में शामिल 4 में से दो अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। गिरफ्तार 2 अपराधी में वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा के रहने वाले स्व शंकर राम के पुत्र रोहित राम एवं मंगल बाजार के रहने वाले सुरेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है। दोनों के पास से एक हथियार एक कारतूस तथा दो मोबाइल बरामद कर लिया गया है। दो अन्य अभियुक्त फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
219

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap