Tranding
Wed, 15 Apr 2026 10:39 AM

संविधान बचाओ,भाजपा भगाओ मार्च के गगनचुंबी नारों से जिला जदयू के सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार प्रदेश जनता दल के प्रदेशअध्यक्ष,उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश के आलोक में,जिला में संविधान बचाओ भाजपा भगाओ मार्च का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार के लख द्वारा संविधान में संशोधन करने एवं आरएसएस प्रमुख,मोहन भागवत द्वारा संविधान खत्म करने की वक्तव्य के विरोध में किया गया।इस कार्यक्रम को शहीद स्मारक बेतिया में जिला जदयू के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण,जिसमें महिलाओं की संख्याअधिक थी।इन महिलाओं में,जिला जदयू महिला सेल के जिला अध्यक्ष,सुरैया सहाब के नेतृत्व में अनवरी खातून,अंजुम खातून,सुनीता देवी,सुभाषिनी देवी,प्रेमी देवी,गिरिजा देवी, रंभा देवी,सोना देवी,रानी खातून,मराछो देवी,भोली देवी अंजना देवी,राधिका देवी, विश्वनाथ बैठा,सुनील महतो, मुमताज शाह,वकील मियां इत्यादि उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला जदयू के जिलाअध्यक्ष,शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा,प्रदीप सिंह,पूर्व विधायक,देवनारायण राम, असलम खान हककी,शंभू गुप्ता,सुमित सिंह, अरशदअहमद,मोहम्मद असलम बैरिया इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला जदयू के जिलाअध्यक्ष, शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने संवाददाता को बताया कि पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,यह मार्च समाहरणालय के गेट तक पहुंचकर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था,मगर सांसद प्रतिनिधि, मनोज कुशवाहा के साथ हुए घटना को लेकर शहीद स्मारक तक ही कार्यक्रम करके समाप्त कर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap